फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे के बाद धंसी सड़क को किया एलएनटी के कर्मचारियों ने ठीक, यातायात को नहीं करना होगा परेशानी का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
धंसी हुई सड़क को एलएनटी ने किया 12 घंटे बाद ठीक, यातायात सुचारु
विज्ञापन

पानीपत। साल 2007 में पानीपत में बना देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर और उसके नीचे का रोड तीन साल में तीसरी बार धंस गया है। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एलएनटी ने इसको रिपेयर किया। रात भर यातायात प्रभावित रहा। रोड धंसने की घटना के बाद एलएनटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी स्थान से रोड 3 साल में 3 बार धंस चुका है। एलएनटी व जन स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। इसके अलावा कई और स्थानों से रोड धंसने की आशंका बनी हुई है। लालबत्ती के सामने रोड में गड्ढा बना हुआ है, जिसमें पानी का ठहराव है, ऐसे में एलएनटी की लापरवाही जाहिर हो रही है।
एलएनटी कंपनी ने 403 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया था। 7 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के नीचे की सड़क का जिम्मा भी एलएनटी के पास ही है। रविवार को गुरुद्वारा जोध सचियार के अपोजिट रोड धंस गया। अचानक एक फुट चौड़ा गड्ढा बन गया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना को देख कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। इसके बाद मौके पर एलएलटी कंपनी व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। एलएनटी ने रोड की मरम्मत शुरू कर दी थी। एलएनटी ने दिल्ली से अपने इंजीनियर को बुलवाकर रोड की मरम्मत की है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मामले की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

तीन साल में तीन बार धंसा जीटी रोड : जोध सचियार गुरुद्वारे के अपोजिट हाइवे तीन साल में तीन बार धंस चुका है। इसका कारण 12 साल पहले रोड के नीचे से गुजरी सीवरेज पाइप लाइन को बताया गया है। तीन साल पहले भी एलएनटी ने ये ही तर्क दिया था। जन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच कर सीवरेज पाइप लाइन को बंद कर दिया था। उस वक्त पांच फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था। इसको ठीक करते ही दो दिन बाद दूसरी जगह से रोड धंस गया था। इसको ठीक करने में 6 माह लग गए थे। अब 400 करोड़ की लागत वाले हाइवे के नीचे की सड़क दोबारा धंस गई है। इस कारण रविवार रात को यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

धंसी सड़क को 12 घंटे के बाद किया गया ठीक : सिंह
हाइवे पर धंसी सड़क को 12 घंटे के बाद ठीक कर दिया है। यातायात को भी अब किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें संदेह है कि सीवरेज पाइप लाइन से पानी चल रहा है। इस कारण हाइवे धंसा है। इस पूरे मामले की जांच होगी। -सुरजीत सिंह, प्रबंधक एलएनटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें