ग्रामीणों ने गोचरान जमीन पर अवैध कब्जे छुडवाने को लेकर की बैठक, सीएम से मिलने की योजना बनाई
सनौली। गांव ऊझा में पंचायती एवं गो चरान भूमि से कब्जे हटाने को लेकर गौ भक्तो ने बैठक की। जल्द ही पंचायती एवं गौ चरान भूमि को कब्जे मुक्त कराने को लेकर सीएम से मिलने पर सहमति हुई। गांव में गोचरान जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने सीएम विंडो समेत उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रदर्शन कर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सरपंच श्यामलाल ने कहा कि करीब दो वर्षो से वे लगातार गो चरान भूमि को कब्जा मुक्त कराने की बीडीपीओं, तहसीलदार, एसडीएम, डीसी, सीएम विड़ो में शिकायत देकर गुहार लगा चुके है मगर प्र शासन की ढील के चलते कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। अब सभी गो भक्त जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने जाएंगे और गो चरान भूमि को कब्जा मुक्त कराएंगे।