फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के प्लाटों पर स्वास्थय विभाग ने बनाया जलघर, अपने प्लाटों के लिए लाभार्थियों का जल घर में धरना पांचवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों के प्लॉटों पर स्वास्थ्य विभाग ने बनाया जलघर, लोगों का जल घर में धरना पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन

इसराना। शाहपुर में जिस जमीन पर जल आपूर्ति विभाग ने जल घर बनाया हुआ है सौ सौ गज के लाभार्थियों द्वारा अपने प्लाटों के लिए निशान देही लेने पर उस जमीन पर लाभर्थियों के प्लाट निकल आए। प्लाटों पर कब्जा लेने के लिए जब प्रशासन से कोई रास्ता नहीं निकलता देख लाभार्थियों ने अपने प्लाटों की जमीन पर प्लाटों की नींव भरनी चालू करने पर तो जल आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया। प्लाटों की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर लाभार्थी जल घर में पांच दिनों से धरने पर बैठे है। मामला बिगड़ता देख विभाग को सर्दी में पसीना आ रहा है। मामला सुलझाने के लिए जल आपूर्ति विभाग ने खंड कार्यालय में बीडीपीओ की मध्यस्ता में ग्राम पंचायत व लाभार्थियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान का रास्ता निकलने का भरोसा दिलाया है। उधर लाभार्थियों का जल घर पर धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। लाभार्थियों ने चेताया है कि जब तक कोई समाधान नही निकलता उन्हें प्लाटों पर कब्जा नही मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
लाभार्थी बोले उन्हें अलाट हुए प्लाटों पर कब्जा चाहिए
मामला उजागर करवाने वाले गांव शाहपुर के पंच संजीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत ने 1976 में 34 लाभार्थियों के सौ सौ गज के प्लाट दिए थे, पर काट कर अलॉट किए थे। उस जमीन पर 1978 में जल आपूर्ति विभाग ने जल घर का निर्माण करवा दिया था। हैरानी का आलम है कि लाभार्थियों के नाम प्लाटों की रजिस्ट्री होने के उपरांत इंतकाल भी चढ़ चुका था। दो साल बाद विभाग ने बिना रिकार्ड जांचे आखिर उक्त जमीन पर कैसे जल घर का निर्माण करवा दिया। करीब छह माह पहले अलाट हुए प्लाटों की निशान देही करवाने पर मामला उजागर हुआ। प्रशासन मामले का हल करवाने की बजाए लटकाता आ रहा है। लाभार्थी ओमपति, शांति देवी, मेवा, केला, अंगुरी देवी, पूर्ण, साहब सिंह, जयकिशन, धारी व मनफुल का कहना है कि प्लाटों पर कब्जा न मिलने पर परेशान हो कर जल घर में प्लाटों की जमीन पर धरना शुरू किया गया है। लाभार्थियों ने चेताया कि जब तक उन्हें प्लाटों पर कब्जा नही मिल जाता या कोई सम्मान जनक समाधान नही हो पाता तब तक जल घर में धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ की मध्यस्ता में लाभार्थियों व जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक :-
बुधवार को खंड़ कार्यालय में जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार ने बीडीपीओ जितेंद्र कुमार की मध्यस्ता में ग्राम पंचायत व लाभार्थियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें