गारमेंट दुकान का शटर उखाड़कर से चोरी
समालखा। शहर के रेलवे रोड स्थित तोताराम गेट के पास एक गारमेंट की दुकान से चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए का गारमेंट का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में डाडोला निवासी अंकित ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर तोताराम गेट के पास उसकी बच्ची गारमेंट के नाम से गारमेंट की दुकान है। बीती रात मकान मालिक ने मुझे सूचना दी उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा कि चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर से 85 जींस की पैंट,10 घड़ियां, 35 कॉटन पैंट, 50 जार्सियां,40 लोवर और पांच हजार की नकदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।