फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रूटों पर बसों का फिर से रात्रि ठहराव शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
10 रूटों पर बसों का फिर से रात्रि ठहराव शुरू
विज्ञापन

पानीपत। विद्यार्थियों के प्रदर्शन व राजस्व में हो रहे घाटे को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में रात्रि ठहराव फिर से शुरू हो गया है। हालांकि सभी गांव में यह सुविधा फिर से शुरू नहीं हुई है। शुक्रवार को डिपो से 10 बसों को रात्रि ठहराव के लिए भेजा गया। वहीं जल्द ही अन्य 25 को भी भेजना शुरू कर दिया जाएगा। जिस गांव में रात के समय में कम यात्री जाते हैं, उन रूटों पर अभी विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा गत दिनों बसों का गांव में रात्रि ठहराव बंद कर दिया गया था। जिस कारण साठ गांव प्रभावित हो रहे थे। पानीपत डिपो से 35 बस रात्रि ठहराव गांव में कर रही थी। जिनमें सुबह शाम सैकड़ों यात्री यात्रा करते थे। बस बंद होने के कारण गांव के यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।

सुबह शाम गांव में बस ना जाने के कारण विद्यार्थियों को दोगुना नुकसान झेलना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को बस का पास होते हुए भी किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। जिस कारण विद्यार्थियों ने इनसो के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। जिसका नतीजा भी निकला व दस बसें शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नाइट स्टे बंद करने से सुबह शाम बसें खाली चल रही थी, जिस कारण विभाग को राजस्व में घाटा हो रहा था। रोजाना का राजस्व में दो से तीन लाख रुपये का घाटा हो रहा था। इस कारण भी बसें दोबारा शुरू कर दी गई है।

1. अहर कुराना रूट के लिए बस भेजी गई, जिससे रास्ते में पड़ने वाले सभी गांव प्रभावित होंगे।
2. गोला वाले रूट का भी रात्रि ठहराव शुरू कर दिया गया है। जिससे बापौली ब्लॉक के दर्जनों गांवों को लाभ पहुंचेगा।
3. चिड़ाना रूट पर भी फिर से बसों का रात्रि ठहराव शुरु कर दिया गया है।
4. खानपुर पीजीआई के लिए बस का ठहराव बंद करने से लोगों में रोष था, इस कारण यहां के लिए भी रात्रि ठहराव लागू कर दिया गया है।
5. रेर कलां के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया था, जिस कारण इस गांव में भी फिर से बस चालू कर दी गई है।
6. करनाल जिले के बल्ला गांव के लिए अनेक बस जाती थी, जिन्हें फिर से चालू कर दिया गया है।
7. खोजकीपुर रूट पर भी बसें शुरू कर दी गई है। इस रूट पर सात आट्टा, जौरासी सहित सात गांव लगते हैं।
8. इसके अलावा भलौर गढ़ी, सींक, गवालड़ा, काकोदा गांव की बस सेवा लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें