डॉ. अंजू फोगाट बनी आयुष विभाग की जिला अधिकारी
फोटो 28
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। डॉ. अंजू फोगाट ने जिला आयुष विभाग के कार्यालय में जिला आयुर्वेद अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया है। जिला के आयुष विभाग के सभी चिक्तिस्कों व कर्मचारियों ने पद भार ग्रहण समारोह में भाग लिया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अंजू फोगाट ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अधीन सभी चिक्तिसकों व कर्मचारियों को पूरा मान-समान देंगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिक्तिसा प्रणाली है। जिस में मनुष्य के 100 वर्ष के सुखी जीवन की कामना करते हुए बीमारियों को जड़ मूल से समाप्त किया जाता है उन्होंने कहा कि जिला में इस समय 22 चिक्तिसक कार्यरत है और पानीपत कार्यालय में भी एक एएमओ चिक्तिसक की ड्यूटी लगाई गई है उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिक्तिस्कों और कर्मचारियों को उनकी और से न केवल प्रोत्साहित किया जाएगा बल्कि पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।