फोटो सं या-34
यूपी से आई धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को सचिव ने भिजवाया वापस
सनौली। यूपी के पीआर किस्म के धान को प्रदेश में लाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद यूपी के किसान धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर मंडी में पहुंचे। ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडी सचिव ने वापस यूपी भेजा दिया। जैसे ही मंडी के अंदर धान को ट्रैक्टर-ट्रालियों से उतरने लगे तभी मौके पर मंडी सचिव पवन चोपड़ा ने अपनी टीम सहित किसानों को मंडी में धान डालने से रुकवाया और किसानों को धान सहित वापस यूपी भेज दिया। मंडी के अंदर सभी आढ़तियों को मंडी सचिव पवन चौपड़ा ने सर्कल्यूर जारी कर चेतावनी दी कि अगर मंडी में यूपी के व्यापारियों की धान खरीद की तो वे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे और कहा कि यूपी की ओर से हरियाणा में पीआर किस्म धान को रोका जा रहा हैं। कई पीआर किस्म की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को हरियाणा-यूपी के बार्डर से ही चेतावनी देकर वापस यूपी की ओर भेज दिए गए हैं।