फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरओ का रीडर व ऑपरेटर पद से निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपी रीडर और ऑपरेटर निलंबित
विज्ञापन

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा, भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। राजस्व विभाग ने डीआरओ विभाग के रिश्वत लेने के आरोपी रीडर और ऑपरेटरों को पद से निलंबित कर दिया है। वहीं दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
गौरतलब है कि हरियाणा विजिलेंस के करनाल ब्यूरो ने शुक्रवार को जिला राजस्व विभाग के कार्यालय में छापा मारकर जिला राजस्व अधिकारी के रीडर जगबीर को 200 रुपये व ऑपरेटर को 1500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपियों को खिलाफ करनाल के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मरणीय है कि गांव सुताना निवासी सुरेंद्र पर शांति भंग करने की चेष्टा के आरोप में केस चल रहा है। वहीं सुरेंद्र को जिला राजस्व विभाग के रीडर जगबीर व ऑपरेटर दीपक ने केस खत्म कराने का झांसा दिया और बदले में रिश्वत की मांग की। विजिलेंस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि दीपक ने 1500 रुपये व जगबीर ने 200 रुपये रिश्वत की मांग की। विजिलेंस ने दीपक व जगबीर को सुरेंद्र से रिश्वत लेते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पानीपत जिला परिषद के डीसीओ जसविंद्र बांगड़ के समक्ष रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। विजिलेंस ने ऑपरेटर दीपक व रीडर जगबीर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसविंद्र बांगड़ के समक्ष रिश्वत के रुपये बरामद किए थे। दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। वहीं पानीपत राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर रीडर जबीर व ऑपरेटर दीपक को पद से निलंबित कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी ने दोनों के पद से निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें