फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उझा गांव में एक युवक ने अपनी छोड़ी के पट्टे से अपने कमरे में ही फंदाकर लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सुबह दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल (32) निवासी गांव उझा मजदूरी करता था और वे गुजर बसर के लिए घोड़ी बुग्गी भी चलाते थे। परिजनों के अनुसार अनिल पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह वीरवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। वह शुक्रवार सुबह नहीं उठा तो उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अनिल को फंदे से उतारा और उसको सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें