फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिविर में पहुंचे 161 शिकायतकर्ता, प्रशासन को सुनाई व्यथा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्य सरकार ने आमजन की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाने की पहल तो कर दी है लेकिन अब तक जरूरतमंद लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पाया है। चौथे दिन समाधान की आस को लेकर जिला सचिवालय में 161 शिकायकर्ता पहुंच गए लेकिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका और उन्हें सिर्फ आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 जून से शुरू समाधान शिविर में पहले दिन कुछ ही लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। दूसरे दिन शिविर में 39 लोग पहुंचे। देखते ही देखते तीसरे दिन जिले भर से 132 लोग जिले के तीनों शिविर में पहुंच गए। लोगों में समाधान की आस ऐसी जगी कि चौथे दिन 161 लोगों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड व बिजली- पानी से संबंधित समस्याएं मुख्य रूप से रखी गई। इस दौरान धर्मवीर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी समस्या को रखा जिसमें उन्होंने अपना राशन कार्ड दुरस्त कराने की मांग रखी। ऊझा के एक शिकायतकर्ता जीतराम ने बिजली निगम द्वारा ज्यादा बिल के संदर्भ में नराजगी जताई। उसे प्रशासन द्वारा दुरस्त करने का अनुरोध किया। मतलौडा के कृष्ण कुमार ने बिजली मीटर के संबंध में विभाग को अपनी समस्या बताई।
मतलौडा के प्रेम ने वृद्धा पेंशन बनवाने को लेकर प्रशासन से दरखास्त दी। विद्यानंद कॉलोनी के बाबू खान ने उनके मकान की दयनीय हालत से प्रशासन को अवगत कराकर मदद की गुहार की। उपायुक्त ने तुंरत प्रभाव से संज्ञान लिया व मकान का मुआयना करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। अदियाना गांव के कृष्ण कुमार ने अपनी पारिवारिक समस्या रखते हुए प्रशासन से मदद मांगी। पानीपत की दिव्यांग की श्रेणी से जुड़ी मुस्कान ने उपायुक्त से सरकार द्वारा संचालित की जा रही पेंशन संबंधित योजना का लाभ प्रदान करने का अनुग्रह किया। शिविर में पहुंचे हरसिमरन जीत ने अपनी समस्या को लेकर प्रशासन से उसकी गंभीरता बताई जिस पर उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपरोक्त सभी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका, उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि जो भी शिकायत कर्ता अपनी किसी भी समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंचता वह अपना परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आए ताकि समस्या की गंभीरता को देखते हुए उस पर उचित कार्रवाई की जा सके। खास बात ये रही कि ज्यादातार लोग परेशान ही पीपीपी से थे। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार, सीएमओ जयंत आहुजा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स
डीसी के वाट्सएप पर की तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत
शिविर के दौरान पानीपत के धर्मवीर ने उपायुक्त के वाट्सएप पर कानूनगो के भ्रष्टाचार की शिकायत भेजी। शिकायकर्ता ने लिखा कि पानीपत तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। जब तक लोगों से इंतकाल इत्यादि के लिए वसूली नहीं होती तब तक संबंधित अधिकारी फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं करता। दलाली और भ्रष्टाचार का पूरा खेल कानूनगो कार्यालय में चल रहा है। शिकायकर्ता ने डीसी से कानूनगो कार्यालय की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें