पानीपत। राज नगर और आजाद नगर में शिव मंदिर के पास बने ठेके को मंगलवार को शिफ्ट कर दिया गया है। ठेका जहां वह पिछले चार साल से चल रहा था। वहीं पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों के ठेके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के चलते ठेके को पहले वाली जगह पर शिफ्ट कर दिया है। स्थानीय लोगों ने कोर्ट में इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें कोर्ट द्वारा ठेके को हटाने के आदेश दिए गए है।
स्थानीय निवासी रमेश और दीपक ने बताया कि ठेके को बंद कराने के लिए हर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे पहले सड़क पर बीचोबीच बने शिव मंदिर को भी हटाया गया था। जिसका भी स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया था। ठेके से महज 150 मीटर की दूरी के बीच तीन स्कूल हैं। अंतत: कोर्ट के आदेश के बाद ठेके को हटा दिया गया है। संवाद