फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान से 16 बैट्रियां और सात इन्वर्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जौरासी रोड स्थित जय दुर्गे इंटरप्राइजेज के बुधवार रात को शटर उखाड़कर चोर 16 बैट्रियां और सात इन्वर्टर ले गए। वीरवार सुबह कर्मचारी ने दुकान खोली तो शटर खुला मिला। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने मालिक को वारदात की सूचना दी। समालखा थाना पुलिस को भी शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। गढ़ी छाज्जू गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। वीरवार सुबह नौ बजे उसका कर्मचारी दुकान खोलने आया तो शटर खुला मिला। मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। संदीप ने बताया कि चोर दुकान से 12 नई और चार पुरानी बैट्रियां सहित सात इन्वर्टर चोरी कर ले गए हैं। उसने कहा कि रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी में वाहन का प्रयोग भी हुआ है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। कैमरे की डीवीआर की जांच की जाएगी। आसपास की दुकानों पर लगे कैमरे से भी पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें