पानीपत। शहर थाना पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि 27 जुलाई को एक व्यक्ति को बीमारी की हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। जहां पर बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की उम्र 55 साल के आस-पास बताई जा रही है। संवाद