फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा दे ठगे 15.87 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने मॉडल टाउन के युवक को वीडियो पर रेटिंग देने व ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का झांसा देकर 15.87 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माॅडल टाउन के शांति नगर निवासी साहिल ठकराल ने बताया कि चार अगस्त को उसके टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। जिसमें उसे वीडियो पर रेटिंग देने पर कमाई करने के बारे में बताया गया था। इसके अलावा उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर भी पैसे कमाने का झांसा दिया गया था। उसने वीडियो पर रेटिंग दी तो उसके खाते में 500 रुपये आए। उसको इस पर विश्वास हो गया। उसको इसके बाद ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर 22850 रुपये भी मिले। इसके बाद उसने ऑनलाइन टास्क व रेटिंग के लिए वीडियो लेने के लिए 15.87 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगों ने ठगी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें