फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देशबंधु गुप्ता महाविद्यालय में 1572 ने कराया पंजीकरण

Mon, 15 Jun 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। कॉलेज में अब तक 1572 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। सोमवार को आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन है, जिसके चलते अन्य कॉलेजों से भी आवेदन आने की संभावना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान और दाखिला समिति की संचालक सुमन कंधौल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। शुरुआत से ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी बनी हुई है।
विज्ञापन


कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की 400, बीकॉम की 160, बीबीए की 40, बीसीए की 40, बीएससी (नॉन मेडिकल) की 80, बीएससी (मेडिकल) की 40 और बीएससी रसायन विज्ञान (मुख्य) की 20 सीटें निर्धारित हैं।

अब तक प्राप्त 1572 आवेदनों में बीए के लिए 744, बीकॉम के लिए 262, बीबीए के लिए 190, बीसीए के लिए 274, बीएससी (नॉन मेडिकल) के लिए 69, बीएससी (मेडिकल) के लिए 116 तथा रसायन विज्ञान में 46 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां प्रवेश और विषय चयन से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

वर्जन
शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य और सशक्त राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। सोमवार को पंजीकरण का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद प्री और मेरिट सूची जारी की जाएगी। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. सुभाषचंद्र जागलान, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें