फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा कलेक् शन की लड़ाई में एक सप्ताह से हुडा के नौ सेक्टरों से नहीं उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हुडा के सेक्टरों से कूड़ा कलेक्शन को लेकर पार्वती इंटरप्राइजेज और जेबीएम कंपनी आमने-सामने आ गई हैं। इन दोनों के बीच की खींचतान का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नतीजतन एक सप्ताह से शहर की नौ कॉलोनियों का कूड़ा कलेक्शन ठप पड़ा है। विवाद की जड़ कूड़ा कलेक्शन से होने वाली कमाई है। गत 27 जून को पार्वती इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में जमकर हंगामा किया था। यहां तक कि जेबीएम कंपनी के कूड़ा कलेक्शन के वाहनों के आगे लेट गए थे। मंगलवार को कमिश्नर ने मामले में पुलिस को पत्र लिख सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

असल में, हुडा के सेक्टरों में पार्वती इंटरप्राइजेज का ठेका चार जुलाई को खत्म होने वाला है और अब जेबीएम को कूड़ा कलेक्शन करना है। ऐसे में पार्वती इंटरप्राइजेज विरोध में उतर आई। गत 27 जून को इसके कर्मचारियों ने हंगामा किया था। जबकि जेबीएम कंपनी के कर्मचारी नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर टेकओवर लेने से पहले महज सर्वे करने गए थे। इन खींचतान में नुकसान हुडा के नौ सेक्टरों में रहने वाली लाखों जनता का हो रहा है।
यह है मामला : हुडा सेक्टर में पार्वती इंटरप्राइजेज ने पहले सफाई का ठेेका लिया था। जिसकी समय सीमा चार जुलाई को खत्म हो जाएगी। इस बीच जेबीएम कंपनी को कमिश्नर ने लेटर जारी किया था कि वह हुडा के क्षेत्र की सफाई करने के लिए कुछ दिन ट्रायल लें, जिससे पांच जुलाई से कूड़ा उठान में दिक्कत नहीं आए। इस दौरान 27 जून को हंगामा हो गया। पार्वती के कर्मचारियों ने उनके वाहनों को रोक लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब जेबीएम के कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो वह उनके वाहनों के आगे लेट गए। इस बीच जेबीएम कंपनी के मैनेजर अतिंद्र सिंह पहुंच गए। विवाद बढ़ते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पार्वती के कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और कहा कि अब जो गाड़ी गुजरेगी वह हमारे ऊपर से होकर से गुजरेगी। जिसके बाद जेबीएम के कर्मचारी वापस आ गए। इस मामले की शिकायत उन्होंने मेयर अवनीत कौर से की तो मेयर ने आश्वासन दिया कि वह जेबीएम के साथ है, हुडा के कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद वहीं कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए संबंधित थाना एसएचओ को पत्र लिख जेबीएम के कर्मचारियों की सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

इन कालोनियों में एक सप्ताह से नहीं उठा रहा कूड़ा : सेक्टर-11, 12, 24 का पार्ट-1 व पार्ट-2, 25 का पार्ट-1 व पार्ट-2, 29 का पार्ट-1 व पार्ट-2 और न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी
कूड़ा कलेक्शन के लिए अब चुकानी होगी कम रकम : जेबीएम के मैनेजर अतींद्र ने बताया कि अभी तक हुडा वासियों को कूड़ा कलेक्शन के लिए तीन गुणा ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही थी। अगर एक बिल्डिंग में तीन फ्लोर हैं तो अभी तक पहले फ्लोर से 100, दूसरे से 200 और तीसरे फ्लोर से 300 रुपये लिए जा रहे हैं। अब नगर निगम वर्ग गज के हिसाब से शहर में सफाई कर रहा है। लोगों को अब सौ गज से कम के मकान पर 20 रुपये प्रतिमाह, सौ से दो सौ गज से कम के मकान 40 रुपये और दो सौ गज के मकान पर 50 रुपये ही देने होंगे।
हुडा कर्मचारियों के साथ आज बैठक करेंगे। दोनों कंपनी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे। बैठक में उनके सामने एक ऑफर रखेंगे, जिसमें जेबीएम व पार्वती दोनों मिलकर सफाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

- अतिंद्र सिंह, मैनेजर, जेबीएम कंपनी, पानीपत
हुडा सेक्टर में जेबीएम को सफाई करने के लिए ठेका दिया गया है। अगर कोई दूसरी कंपनी विवाद करती है तो वह उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगे।
- अवनीत कौर, मेयर नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें