पानीपत। कॉलेजों में आज नए सत्र 2019 से 2022 की पहली लिस्ट लगाई जाएगी। इस बार बच्चों की हाई प्रतिशत होने के कारण कम प्रतिशत वाले बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक सकती है। इस लिस्ट के दाखिले 8 जुलाई तक किए जाएंगे और उसके बाद 9 जुलाई को दूसरी लिस्ट लगाई जाएगी। वहीं इसके अलावा राजकीय कॉलेज में पहली लिस्ट में ही सभी बच्चों को रखा गया है। राजकीय कॉलेज की दूसरी लिस्ट तक लगेगी जब वह अज्ञात कारण वह नियमों को पूरा नहीं कर पाएंगे।
आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज और देशबंधू गुप्ता कॉलेज आदि कॉलेज में आज नए सत्र की पहली लिस्ट लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कॉलेज में इस बार 99 प्रतिशत तक बच्चों ने आवेदन किया है और उनके पास 10 अंकों की वेटेज भी है। इसी के कारण इस बार 90 प्रतिशत तक पहली लिस्ट रुकना संभव बताया जा रहा है। इस लिस्ट के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी जो कि 8 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट लगाई जाएगी। जिनमें वह बच्चे शामिल होंगे जिनका पहली लिस्ट में नाम नहीं होगा और जिनके 90 प्रतिशत तक अंक होंगे। प्राइवेट कॉलेज में दो लिस्ट लगाकर बच्चों का दाखिला किया जाएगा, वहीं दूसरी और राजकीय कॉलेज में एक साथ ही सभी सीटों की लिस्ट लगा दी जाएगी ।
आर्य कॉलेज में 2130 सीटों में से 1770 सीटों पर पहली लिस्ट लगाई जाएगी। इस सत्र में भी लड़कियों ने ज्यादा पंजीकरण करवाए है। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी है। पहली लिस्ट लगते ही दाखिले की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कॉलेज, पानीपत
कॉलेज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी प्रत्येक कोर्स की अलग-अलग कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी को लिस्ट भेज दी गई है। इस साल कुछ नए अपडेट हुए है तो लिस्ट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह कितने प्रतिशत पर रुकेगी।
अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य एसडी कॉलेज, पानीपत
कॉलेज में कुल 600 सीटें है, जिनपर आज लिस्ट लगाई जाएगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट में उन विद्यार्थियों का नाम आएगा, जिनका प्रथम लिस्ट के दौरान दाखिला नहीं हुआ हो।
संजु अबरोल, उप प्राचार्य, देशबंधू गुप्ता कॉलेज, पानीपत