फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के गैर मान्यता प्राप्त 38 स्कूल होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के 60 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में से 38 स्कूलों को बंद करने के आदेश आ गए हैं। इसके साथ ही बाकी 22 स्कूलों में चल रहीं अनुमति से अतिरिक्त कक्षाओं को बंद करने का भी आदेश आ गया है। इससे अभिभावकों की मुसीबत बढ़ गई कि इनमें दाखिल उनके बच्चों का दाखिला फिर से किसी और स्कूल में करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस आदेश के साथ यह निर्देश भी दिया गया है कि विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी स्कूलों में किया जाए। लेकिन यह आदेश सिर्फ 22 स्कूलों पर ही मान्य होगा। बाकी 38 स्कूलों के बंद होने पर प्रभावित विद्यार्थियों के दाखिले के लिए अभिभावकों को ही जद्दोजहद करनी होगी।
विज्ञापन

38 स्कूलों के अभिभावकों की मुसीबत, खुद ही कराना पड़ेगा दाखिला : शिक्षा विभाग का यह फैसला अजब है कि जिन स्कूलों में मान्यता से अतिरिक्त कक्षाएं चल रहीं थीं, उन स्कूलों के प्रबंधकों की जिम्मेदारी तय की गई कि अतिरिक्त कक्षाओं को बंद करने के बाद उनके विद्यार्थियों का दाखिला भी कराएं। ऐसा नहीं करने पर इन स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं उन 38 स्कूलों के प्रबंधकों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है, जिन्होंने अभिभावकों को धोखे में रखकर दाखिले लिए। इन स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों को ही दाखिला करना होगा। ऐसे में अभिभावकों की मुसीबत खड़ी हो गई है।
स्कूलों को जारी किया जा रहे हैं नोटिस : जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके आदेेेश जारी कर दिए हैैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वे स्थायी मान्यता तक की कक्षाएं ही अपने स्कूल में लगाएं। अस्थायी मान्यता स्तर की कक्षाओें को न लगाएं। ऐसे बच्चों को नजदीकी सरकारी या स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिल कराएं। ऐसा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही इन कक्षाओं व स्कूलों में पड़ने वाले बच्चों का दाखिला कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

किस ब्लॉक के कितने स्कूल पर मुसीबत
ब्लॉक स्कूल कहां तक मान्यता बंद स्कूलों की संख्या
पानीपत 29 12वीं 17
बापौली 03 पहली 02
समालखा 12 चौथी 08
इसराना 08 दूसरी 06
मतलौडा 08 तीसरी 05
कुल 60 22 38
गैर मान्यता प्राप्त 38 स्कूलों को बंद करने के नोटिस दे दिए हैं। जल्द ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार टीम गठित कर दी है, किसी भी अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- बिजेंद्र नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें