सनौली। सनौली गांव के अड्डे की दुकानों का अतिक्र मण से बचाव हो गया है। सनौली के लिए नेशनल हाईवे ने बाईपास मंजूर कर दिया है। एनएचएआई अब सनौली में बाईपास बनाएगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। इसके लिए इंजीनियर की टीम भी सर्वे करने के लिए पहुंच चुकी है। इंजीनियर बाईपास बनाने वाली जगह की निशानदेही कर रहे हैं। सर्वे टीम 15 जून तक निशानदेही, बाईपास की डिमार्किंग व भूमि पर बाईपास के लिए दोनों साइड पर पिलर लगा पर मार्किंग का कार्य पूरा करेगी।
सनौल-हरिद्वार रोड पर गांव सनौली खुर्द में सड़क पर दोनों किनारे पर 400 से अधिक दुकानें बनी हुई हैं। सड़क को स्टेट हाईवे से अब नेशनल हाईवे बन जाने पर सड़क को फोरलेन करने पर गांव के अड्डे पर बनी सभी दुकानें तोड़ने की नौबत आ गई थी। जिस पर सरकार व नेशनल हाईवे ने गांव सनौली अड्डे की दुकानों को बचाव करते हुए अब गांव सनौली के बाहर बाईपास मंजूर कर बाईपास बनाने का कार्य किया जा रहा हैं । सनौली में बाईपास बनाने से सनौली-बापौली ब्लॉक के 40 गांवों के मैन सनौली अड्डे की दुकानों का बचाव होने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली हैं । बाईपास सर्वे टीम इंजीनियर नरेश कुमार, संदीप, महेश ने बताया कि गांव सनौली से बाहर नेशनल हाईवे की ओर से फोरलेन के लिए बाईपास का कार्य किया जा रहा है। जिस पर बाईपास बनाने के लिए फोरलेन हाईवे सड़क की पिलर लगा कर मार्किंग की जा रही हैं। इसके बाद आगामी टीम जल्द ही बाईपास बनाने के कार्य करेगी ।