पानीपत। शातिर ठगों ने टीडीआई निवासी एक महिला को बिट क्वाइन में निवेश का झांसा देकर उससे 15.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला को निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था। महिला इनके बहकावे में आ गई। महिला ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
टीडीआई निवासी ज्योति ढींगरा ने बताया कि उसके पास नौ मई को व्हाट्सएप पर एक संदेश आया था। संदेशकर्ता ने उसने टॉस्क पूरे करने पर बिट क्वाइन में निवेश करने का ऑफर दिया। फिर उसने टेलीग्राम पर एक आई पर जुड़ने को कहा। वह उस आईडी से जुड़ गई। उसने उनकी बातों में जाकर उसने वेबसाइट पर दिए खाता नंबर में 15.24 लाख रुपये का निवेश कर दिया। उसके खाते में यहां 15.24 लाख रुपये दिखाई दे रहे हैं लेकिन उसके खाते को ब्लॉक कर दिया गया। वह अपने पैसे वापस नहीं निकाल पा रही है। ठगों ने उसको झांसे में लेकर उसके साथ ठगी की है।