फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 किलो 200 ग्राम गांजा पती के साथ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
4 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती के साथ आरोपी काबू
विज्ञापन

पानीपत। महादेव कॉलोनी से सीआईए-टू ने 4 लाख 200 ग्राम गांजापत्ती सहित आरोपी को काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना किला में केस दर्ज किया गया। आरोपी गौरव निवासी वधावा राम कॉलोनी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजबीर सिंह मुख्य सिपाही कुलदीप, जय करण, प्रमोद कुमार, ईएचसी हंसबीर, सिपाही सन्नी के साथ महादेव कालोनी में बनियों के शमशान के पास गस्त कर रहे थे। उसी दौरान देसराज कॉलोनी की ओर से एक युवक कंधे पर एक कट्टा रखकर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को सामने देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस शक की बिनाह पर जब युवक को काबू करके पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान गौरव निवासी वधावा राम कालोनी के तौर पर दी। जब युवक की तलाशी ली गई तो उक्त कट्टे में गांजापत्ती भरी हुई मिली। जिसका वजन करवाने पर 4 किलोग्राम 200 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें