फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की भिंडत से दो बाइक चालको की मौके पर मौत व दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आमने-सामने की भिड़ंत से दो बाइक चालकों की मौके पर मौत व दो घायल
विज्ञापन

मतलौडा। गांव बालजाटान के पास तेज गति से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पानीपत भेज दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंच नामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शवों को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जायेगा। मौके पर पहुंचे मतलौडा थाने के हवलदार कप्तान सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय रेनू वासी छपरा (भिवानी) अपने रिश्तेदार विराट के साथ बाइपपर बालजाटान से खनरा जा रहे थे और दूसरी ओर से बालजाटानवासी 27 वर्षिय जितेंद्र अपने दोस्त अजय के साथ बालजाटान में अपने घर आ रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार जितेंद्र व रेनू की मौके पर ही मौत हो गई। रेनू बालजाटान गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें