फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की मैनेजर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की मैनेजर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन


पानीपत। सेक्टर 11 निवासी एसबीआई बैंक मैनेजर महिला ने सोमवार रात घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर के शव को फंदे पर लटका देख छोटे भाई ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 11 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार रात को पंचनामा भरकर शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिजनों के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस मैनेजर की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के आरा जिला की रहने वाली 28 वर्षीय प्रिया की 3 साल पहले ग्रेटर नोएडा निवासी विवेक के साथ शादी हुई थी। प्रिया की 5 महीने पहले राजस्थान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से पानीपत की गांव बापौली की ब्रांच में ट्रांसफर हुआ। प्रिया पानीपत के सेक्टर 11 की कोठी नंबर 142 के पहले फ्लोर पर किराए पर रहती थी। वो यहां वह अपने छोटे भाई 24 वर्षीय प्रशांत व माता-पिता के साथ रहती थी। प्रिया का पति विवेक ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में मैनेजर है। जब भी प्रिया की बैंक की छुट्टी होती थी वह छुट्टियों में अपने पति के पास ग्रेटर नोएडा चली जाती है और जब भी पति विवेक की कंपनी से छुट्टी होती तो वह भी छुट्टियों में पत्नी के पास पानीपत आ जाता था। सोमवार शाम 7:30 बजे प्रिया बैंक से काम खत्म कर घर लौटी। जहां उसका छोटा भाई नव़वर्ष मनाने की बात कहकर बाहर घूमने चला गया। देर रात 11:30 बजे जब उसका भाई घर वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया व उसे फंदे से उतार कर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयान को मध्य नजर रखते पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक मृतका के मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। लेकिन पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास करेगी। जल्द ही मृतका के मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
किरण, सेक्टर 11 चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें