फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व उसके दोस्तों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में 4 माह पहले हुआ केस दर्ज, पीड़िता के पूछने पर पुलिस हमेशा जांच चलने का देती है

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व उसके दोस्तों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में 4 माह पहले हुआ केस दर्ज, पीड़िता के पूूछने पर पुलिस हमेशा जांच चलने का देती है हवाला
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा से शादी का झांसा देकर कॉलोनी के ही एक युवक ने 9 माह तक दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता के गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने उसे 3 बार गर्भनिरोधक गोलियां भी दी। आरोपी के झांसे से परेशान होकर छात्रा ने इसकी शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। केस दर्ज हो जाने के अगले दिन ही आरोपी ने थाने में जाकर पीड़िता को शादी के बारे में कहा। जिसके बाद दोनों की रजामंदी से शादी रचाई गई। पीड़िता को हनीमून के बहाने आरोपी दिल्ली अपने दोस्त के कारखाने ले गया। जहां आरोपी पति ने उसको खाने में कुछ मिलाकर खिलाया व अपने 8 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ रात भर दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने फिर से पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज तो दर्ज कर लिया। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वो एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। जब वो कक्षा 9वीं में थी, तब उसकी मुलाकात उसकी कॉलोनी के एक युवक से हुई। जिसने आए दिन शादी का झांसा देकर उसके साथ 9 माह तक दुष्कर्म किया। उसने आरोपी की मंशा को समझते हुए 9 अगस्त को थाना चांदनीबाग में उसके खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज लिया। जिसके बाद आरोपी 10 अगस्त की सुबह थाने पहुंचा व पीड़िता को शादी के लिए राजी किया व उसके साथ शादी रचा ली। पीड़िता की शादी में उसके परिजनों मौजूद नहीं थे। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने इनको चंडीगढ़ हाई कोर्ट भेजा। जहां आरोपी पति ने पीड़िता से दबाब बनवा कर उसके परिजनों से कोर्ट को सिक्योरिटी देने की मांग की। शादी के कुछ दिनों के बाद आरोपी पति उसे दिल्ली ले गया। जहां वो उसे अपने दोस्त के कारखाने में ले गया। कारखाने ले जाने के बाद वहां उसने पीड़िता को खाने में नशे की दवा मिला कर खिलाया व उसके साथ बेसुध अवस्था में 8 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली से आने के बाद आरोपी के बड़े भाई ने भी उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता हाई कोर्ट से प्रोटेेक्शन लेने के कारण अपने परिजनों के पास भी नहीं जा सकती है। वहीं पीड़िता शहर में छिप कर अपनी जिंदगी गुजारने पर मजबूर हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढ़ील बरत रही है। जिस कारण आरोपी सरेआम धूम रहे है व पीड़िता के साथ मारपीट कर रहे है। साथ ही पुलिस हमेशा ही मामले में जांच चलने का हवाला देती है।
विज्ञापन

मामले की जांच चल रही है। अभी वारदात से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। कोई भी ठोस तथ्य हाथ लगते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किरण, महिला थाना प्र्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें