फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी से तीन माह में 10 लाख के 150 सूअर हुए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 29
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी से तीन माह में 10 लाख के 150 सूअर गायब
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांधी कॉलोनी में तीन माह में 10 लाख कीमत के 150 सूअर चोरी हो गए। सोमवार रात को सूअर चोरी करने आए तस्करों को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन वे हथियारों का प्रयोग कर मौके से भाग गए। आरोपी मौके पर कार छोड़ गए। तलवार, रस्सी, नशीली दवाइयां व जाल बरामद हुआ है। तस्करों की गाड़ी के पीछे पुलिस का लेबल लगा हुआ था। आरोपियों की गाड़ी को थाना मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी मनीत पुत्र नंदलाल ने बताया कि उनके क्षेत्र से तीन माह से सूअर चोरी हो रहे थे। इस कारण वो सभी बहुुुत परेशान थे। इसी के चलते वे 12 दिनों से कॉलोनी का पहरा दिए हुए थे। सोमवार रात को कार सवार तीन तस्कर आए और सूअरों के आगे नशीली दवाइयां डाल दीं। जिस दौरान मनीत की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद मनीत ने पड़ोसियों को भी बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास हथियार थे, जिनका प्रयोग कर वो मौके से कार छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें