अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। एनसी कालेज आफ इंजीनियरिंग इसराना में एआईसीटीई के तत्वावधान में शनिवार को अत्याधुनिक नवोत्पाद प्रौद्योगिकी विषय पर चल रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हो गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता एमडीयू रोहतक की डिजीटल लर्निंग इनिटेटिवज एंड मॉनिट्रिंग सेल के निदेशक डा नसीब सिंह गिल व ई नेचर एजूकेशन सोल्यूशन के प्रतिनिधि डॉ. मनोज मनुचा रहे।
समापन पर संस्थान के डीजी कर्नल डा जेएस विर्क ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी सम्मेलनों में प्रतिभागिता करने पर आधुनिक तकनीक से रूबरू होत है। सम्मेलन का संचालन कर रहे प्राचार्य डा अंजनी कुमार ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से पहुंचे युवा वैज्ञानिकों ने अत्याधुनिक तकनीकी विषय पर अपने अपने रिसर्च पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में विभिन्न विधाओं यांत्रिकी, इलेक्ट्रोनिक्स, कम्पयूटर, मैनेजमेंट व सिविल इंजीनियरिंग विषयों समेत कई विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता डा नसीब सिंह गिल व डा मनोज मनुचा ने नये आविष्कारों व रोबोटिक्स पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव सांझा किए। सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने रोबोटिक्स के अलावा अत्याधुनिक तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के समापन पर संस्थान के छात्र प्रतीक गुप्ता को डिस्कवरी चैनल में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. अभिमन्यु उपाध्याय, संदीप मलिक, डा कमल, सिद्धार्थ मोर, अमित सिंगला, दीपिका सरीन, जगतार सिंह व दीप्ति जागलान मौजूद रहे।
सम्मेलन में नये आविष्कारों व रोबोटिक्स पर चर्चा
- अत्याधुनिक नवोत्पाद प्रौद्योगिकी विषय पर चल रहे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
फोटो संख्या 11