पेंटिंग में द्वितीय स्थान पाने वाले साहिल को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र साहिल ने जिलास्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र को स्कूल में सम्मानित किया गया। छात्र ने कला अध्यापक सुरेंद्र राठी की अगुवाई में यह स्थान पाया।
स्कूल प्रिंसिपल जय गोपाल ने कहा कि हमें जीवन में परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय के दूसरे बच्चों को भी विजेता छात्र की तरह मेहनत, साधना व अनुशासन में रहने की सलाह दी। छात्र साहिल ने बताया कि उसने गीता जयंती समारोह में तीन दिवसीय आर्ट गैलरी में भाग लिया था। कला अध्यापक सुरेंद्र राठी ने बताया कि साहिल तूलिका के माध्यम से व्यक्ति चित्र बहुत ही सुंदर बनाता है। वहीं जिला प्रशासन की और से विजेता छात्र को प्रशंसा पत्र व कंबल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विजयपाल शर्मा, अशोक शर्मा व विनोद पीटीआई मौजूद रहे।