फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिले में विभिन्न स्थानों पर कराया जाएगा खेलों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया महाकुंभ 25 से होगा शुरू
विज्ञापन

पानीपत। जिला में खेलो इंडिया महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में पुरुष व महिला वर्ग में अंडर-14, अंडर-17, ओपन ग्रुप, आयु 40 व ऊपर, आयु 60 व ऊपर और विशेष दक्षता रखने वाले खिलाड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर खेल करवाएं जाएंगे। इस प्रतियोगिता में रजिस्टर्ड, प्राइवेट क्लब व संस्था के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में 26 सितंबर को लॉन टेनिस, 26 व 27 सितंबर को बास्केटबाल और बाक्सिंग, जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था में 27 को तीर कमान, न्यू टाउनशीप क्लब मॉडल टाउन में 26 को बैडमिंटन व टेबल टेनिस, आर्य पीजी कॉलेज जीटी रोड में 25 व 26 को जूडो, 26 को वेट लिफ्टिंग, 26 व 27 को वॉलीवाल, वुशू व हैंडबाल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27, 28 व 29 को कुश्ती व 29 को रस्साकशी आयोजित की जाएगी। आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल में 27 व 28 को हॉकी प्रतियोगिता होगी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में 26 व 27 को फुटबाल, सर्कल व नेशनल स्टाइल कबड्डी, एमएएसडी पब्लिक स्कूल में 26 को जिम्नाष्टिक, 26 व 27 को राजकीय सीसे स्कूल मनाना में खो-खो और डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में तैराकी प्रतियोगिता होगी। जाटल के राजीव गांधी खेल परिसर में 26 से 28 तक एथलैटिक्स के खेल होंगे और 28 को समालखा के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में नेटबाल की प्रतियोगिता होगी। इन खेलों के लिए स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें