फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेश स्तरीय समारोह बदलेगा प्रदेश की राजनीतिक दिशा’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश स्तरीय परशुराम जन्मोत्सव दो जुलाई को नई अनाज मंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम से प्रदेश की राजनीति को अलग दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सोमवार को अनाज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर बैठक की। इसमें सबकी ड्यूटी लगाई गईं। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट नरेश अत्री ने और संचालन प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत 51 ब्राह्मण हवन और शंखनाद कर करेंगे। पानीपत स्काईलार्क से 500 बाइक का काफिला मुख्य अतिथि विनोद शर्मा और अन्य नेताओं की अगुवाई करेगा। इसका नेतृत्व युवा परशुराम सेना करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहीद परिवार सम्मानित किए जाएंगे। शिक्षा और खेलकूद में अव्वल आने वाले समाज के युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद करनाल डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक गन्नौर कुलदीप शर्मा, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, पूर्व आईपीएस रविकांत शर्मा, पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा आदि भी समारोह में पहुंचेंगे। गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में गायक बाली शर्मा, नरेंद्र कौशिक और लोटपोट के जादूगर महाबीर गुड्डू मौजूद रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजेश कौशिक, ग्रामीण प्रधान बलवान शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शहरी अध्यक्ष राजेश शर्मा, अमरजीत शर्मा कोहंड, सतपाल शर्मा ददलाना, धर्मपाल डाहर, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, सुशील शर्मा पार्षद, प्रदीप गौतम, वाशु शर्मा, रमेश सरपंच, राजेश भारद्वाज, रामफल कौशिक व अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें