फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध कॉॅलोनियों में 15 कच्ची और इंटरलॉकिंग सड़कें तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने असंध रोड विर्क नगर और काबड़ी रोड पर दो कॉलोनियों में 15 कच्ची और इंटरलॉकिंग सड़कों को उखाड़ दिया। दोनों कॉलोनियों में कॉलोनाइजरों ने लोगों को रिझाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क पक्का कर रखी थी।
विज्ञापन

नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की देखरेख में टीम ने सोमवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। विर्क नगर और काबड़ी राेड पर काटी जा रही काॅलाेनियाें पर टीम ने सोमवार दाेपहर के समय कार्रवाई शुरू की। इन काॅलाेनियाें में 10 से ज्यादा कच्ची और पांच इंटरलॉकिंग सड़कों काे उखाड़ा। बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिंकू और पांच पुलिसकर्मी साथ रहे। एटीपी दीपक राणा ने कहा कि शहर में कई जगह पर अवैध तरीके से काॅलाेनी काटने की शिकायत लगातार आ रही हैं। इसके साथ निगम की भवन शाखा की टीमें शहर में मौका मुआयना करती है। ऐसी अवैध काॅलाेनियाें के मालिक को नोटिस दिया जाता है। उनके अनदेखा करने पर निगम की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें