फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 15 ई-बसों को हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ई-डिपो यानी ई-चार्जिंग स्टेशन और ई-बसों को सरकार की झंडी का इंतजार है। डिपो में 10 दिन से 15 ई- बसें खड़ी हैं। रोडवेज उद्घाटन के इंतजार में इन बसों को रूट पर नहीं चला पा रहा है। ऐसे में यात्रियों का ई-बसों के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 50 बसों को शामिल किया जाना है। पांच ई-बसों को डेढ़ साल पहले शामिल किया गया था। इन बसों को सिटी बस सर्विस में सिवाह बस स्टैंड से जीटी रोड टोल प्लाजा के बीच चलाया जा रहा है। 15 बसें 10 दिन पहले डिपो में आई थीं। इन बसों को ई-डिपो में खड़ा किया गया है।
ई-डिपो भी बनकर तैयार हो गया है। रोडवेज अधिकारियों ने बसों को चलाने के लिए लोकल रूट तय करने का दावा किया था। यात्रियों में ई-बसों में सफर के लिए उम्मीद जगी थी। अधिकारी अब तक बसों को रूटों पर नहीं चला पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें