जिले में सोमवार को रिकार्ड 871 लोगों ने महामारी को मात दी है, वहीं संक्रमण से 15 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। राहत की बात है कि 34 दिन में पहली बार कोरोना से संक्रमण के सबसे कम 159 केस मिले। इन सबको होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना के केस में पिछले एक सप्ताह में 22 प्रतिशत तक की कमी आई है। अब कोरोना को हराने वाले लोगों की संख्या दोगुनी हो चुकी है, लेकिन मौत के आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को रिकॉर्ड 15 लोग कोरोना से जंग हार गए। शिवपुरी में इनके शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। पिछले छह दिन में कोरोना से 67 लोगों की मौत हो चुकी है। इस माह इन 17 दिनों में 165 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इन 17 दिनों कोरोना के केस का आंकड़ा 8 हजार पार कर चुका है। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़े में संक्रमण के कारण लोगों की लगातार मौत हो रही है। जिले में अब तक कोरोना से 396 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जन सेवा दल के अनुसार ये आंकड़ा 531 है।
सोमवार को 3367 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
सोमवार को जिले में 3367 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। सोमवार को सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 2202 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 808 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 357 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। अब तक जिले में 1.40 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 31 हजार का ये कोर्स पूरा हो चुका है।
कोरोना मीटर-
जिले में कुल केस- 29210
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए- 23663
जिले में अब तक कोरोना से मौत-396
जिले में अब तक कोरोना के एक्टिव केस- 4913
अब तक कितने लोगों ने कराई जांच- 277990
सोमवार को नए मिले केस- 159
सोमवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 871
सोमवार को कोरोना से मौत- 15
इनकी हुई संक्रमण से मौत:
- सेक्टर 18 निवासी 59 वर्षीय योगपाल
- गंगाराम कालोनी निवासी 70 वर्षीय चिंता देवी
- सेक्टर 13 - 17 निवासी 50 वर्षीय रजनीश वर्मा
- सेक्टर 13- 17 निवासी 64 वर्षीय बालारानी
- समालखा निवासी 67 वर्षीय जगमहेंद्र
- एनएफएल टाउनशिप निवासी 73 वर्षीय एनके झा
- धारीवाल चौक निवासी 76 वर्षीय हरीशचंद्र खरबंदा
- सनौली कलां निवासी 33 साल वर्षीय सुरेश
- गांव झट्टीपुर निवासी 71 वर्षीय रोशनी
- बलजीत नगर निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद रफीक चौधरी
- सेक्टर-24 निवासी प्यारेलाल
- करहंस गांव निवासी 65 वर्षीय दर्शना देवी
- तहसील कैंप निवासी 65 वर्षीय राजरानी
- ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी भागवंती
- शहर निवासी 70 वर्षीय सुरेश
-समय पर जांच जरूर कराएं, जागरूक रहें : डॉ. कादियान
कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ये चिंताजनक है। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सरकार अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रही है। अगर कोरोना के कोई लक्षण हैं तो जांच जरूर कराएं और जागरूक रहें।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ