फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार करोड टेक्स देने वाली टेक्सटाइल नगरी को स्ट्रीट लाइटों के लिए 5 साल से करना पड़ रहा है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्सटाइल नगरी को स्ट्रीट लाइटों के लिए 5 साल से करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत शहर को उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है। हर साल शहर के उद्योगपति 10 हजार करोड़ रुपये टैक्स के नाम पर देते है लेकिन प्रशासन द्वारा उनके लिए कोई खास कदम नहीं उठाया है। व्यापारी वर्ग के लोगों ने नगर निगम को स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीसीटीवी कैमरे व सीवरेज की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद नगर निगम की तरफ से स्ट्रीट लाइटों को 80 लाख रुपये का टेंडर पास किया था लेकिन नगर निगम कमिश्नर के तबादले के बाद उस टेंडर का काम भी रोक दिया। सेक्टर में लाइट खराब होने की वजह से आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। गौरतलब है कि नगर निगम की तरफ से सेक्टर 25 व 29 के पार्ट वन एंव टू में नगर निगम की तरफ से 80 लाख रुपये में स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर पास किया। टेंडर में लगभग दो हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की फाइल पास हुई थी जिसमें एक स्ट्रीट लाइट लगाने की कीमत लगभग चार हजार रुपये थी। नगर निगम द्वारा सेक्टर 25 में 130 स्ट्रीट लाइट लगाई थी और सेक्टर 29 में लगभग 100 स्ट्रीट लगाई थी लेकिन उसके बाद कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है।
इसके अलावा उद्योग नगरी में सीवरेज व खस्ताहाल सड़क की मेन समस्या बनी हुई। व्यापारियों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के कारण आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना हो रही है, बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने सेक्टरों में सीसीटीवी कैमरे की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरा तीसरी आंख के समान माना जाता है। शहर में सीसीटीवी के अभाव में आए दिन आरोपी अपनी वारदात को अंजाम देता रहा है और पुलिस खुद के कैमरे लगाने की बजाय दूसरो के द्वारा लगाए गए कैमरे चेक करते है, जिसके कारण आरोपी बच कर निकल जाता है।
विज्ञापन

सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट व कैमरे न हाने की मेन समस्या : भीम राणा
डॉयर्स एसोसिएशन प्रधान भीम राणा का कहना है कि उन्होंने सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ना जाने कितने ज्ञापन वार्ड के पार्षद, नगर निगम कमिश्नर, डीसी, विधायक को सौंप चुके है, लेकिन सेक्टर में समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके अलावा उनकी मांग है कि उनके सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, जिससे सेक्टर में होने वाली हर छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी घटना पर नजर रह सके। उनका कहना है कि हर माह शहर के व्यापारियों द्वारा 10 हजार करोड़ टैक्स के रूप में सरकार को देते है, लेकिन सरकार व्यापारियों की मांगो पर कोई खास कदम नहीं उठा रही है।
सड़क व सीवरेज की मुख्य समस्या: श्रीभगवान
सेक्टर 29 पार्ट वन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट के अलावा सड़क व सीवरेज की मुख्य समस्या बनी हुई है। सेक्टर की सड़को का पिछले कई सालो से निर्माणकार्य नहीं किया गया है, जिसके कारण सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सेक्टर में टूटी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। इसके अलावा सेक्टर में सीवरेज की समस्या बनी हुई है। सेक्टर में सीवरेज ना होने की वजह से लोगों के निजी प्लाटों में केमिकल युक्त पानी इकट्ठा हो रहा है। वह इस समस्या से संबंधित नगर निगम को कई बार ज्ञापन दे चुुके, लेकिन समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।
सेक्टर 29 पार्ट वन एंव टू में लगनी थी 80 लाख की स्ट्रीट लाइट
नगर निगम द्वारा सेक्टर में 80 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर पास किया था। जिसके अंदर ठेकेदार को चार हजार की कीमत वाली दो हजार स्ट्रीट लाइट लगानी थी लेकिन नगर निगम कमिश्नर के तबादले के बाद उस टेंडर का काम भी रूक गया। वहीं ठेकेदार विजय गाबा का कहना है कि उनकी तरफ से अब तक 200 से 250 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है।
खराब स्ट्रीट के कारण हो रहे रोजाना हादसे
सेक्टर में स्ट्रीट लाइट खराब है, जिसके कारण आरोपी अंधेरे का फायदा कर अब तक लगभग आठ से दस व्यापारियों के साथ लूटपाट कर चुके है। व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष बना हुआ है। उनका कहना है कुछ व्यापारियों ने तो निजी स्ट्रीट लाइट तक लगा ली है, लेकिन प्रशासन का उद्योगपतियों की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सेक्टर वाइज लगेगी 100 स्ट्रीट लाइट : शुकंतला गर्ग
वार्ड 14 की पार्षद शुकंतला गर्ग का कहना है कि उन्होंने सदन की बैठक में 1 हजार स्ट्रीट लाइट की मांग की थी, जिसमें उनको सेक्टर वाइज 100 स्ट्रीट लाइट लगानी थी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 25 में अब तक 50 स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुकी है और 18 स्ट्रीट लाइट सोमवार को सेक्टर 29 में लगाई गई है। जल्द ही सेक्टरों में सभी स्ट्रीट लाइ्ट लगाई जाएगी। व्यापारियों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें