सेक्टर 29 में स्ट्रीट लाइट लगवाने काम हुआ शुरू, 80 लाख की आएगी लागत
कई सालों से उद्योगपति कर रहे थे मांग, नगर निगम ने दो हजार स्ट्रीट लाइट लगवाने का लिया फैसला
पानीपत। नगर निगम द्वारा सेक्टर 29 में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। सेक्टर में कई सालों से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई थी जिसके कारण हर रोज सेक्टर में वारदात बढ़ती जा रही थी। सेक्टर में रात के समय सड़कों पर भी आए दिन चारियां हो रही थी। अब नगर निगम ने इन वारदातों और समस्याओं को दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइटों को लगाने का फैसला किया है। नगर निगम द्वारा सेक्टर में दो हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला किया है। सेक्टर 29 पार्ट वन और पार्ट टू में निगम द्वारा 80 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से उद्योगपतियों द्वारा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगवाने के उच्च अधिकारियों को ना जाने कितनी बार ज्ञापन दे चुके थे लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा था। सेक्टर में उद्योगपतियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी स्ट्रीट लाइट ना होने के कारण अंधेरा होने की समस्या बनी हुई थी। इन समस्याओं को दूर करने के नगर निगम ने सेक्टर चार हजार कीमत वाली दो हजार स्ट्रीट लाइट लगवाने का फैसला किया है।
एक स्ट्रीट लाइट की कीमत चार हजार रुपये
नगर निगम ठेकेदार विजय गाबा का कहना है कि सेक्टर में अब तक लगभग 150 से 200 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है और दो हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग है। एक स्ट्रीट लाइट की कीमत चार हजार रुपये है तो इस हिसाब से सेक्टर में 80 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट लगने की फाइल तैयार हुई है। नगर निगम की तरफ से पूरे सेक्टर में जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, जिससे पूरे सेक्टर में उजाला होगा।
अंधेरे से मिलेगा छुटकारा : भीम राणा
डायस एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा का कहना है कि उनके सेक्टर में पिछले तीन साल से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई थी जिसके कारण पूरे सेेक्टर में ब्लेक आउट रहता था। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने कई बार डीसी को ज्ञापन सौपा था और इसके अलावा ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को भी शिकायत दे चुके थे जिसका फायदा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो चुका है।
स्ट्रीट लाइट लगने से वारदातों पर भी लगेगा प्रतिबंध : श्रीभगवान अग्रवाल
सेक्टर 29 पार्ट वन के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि सेक्टर में रात के समय वारदात हो रही थी, जिसके कारण सेक्टर वासियों में भय बना हुआ था। सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगने से पूरे सेक्टर में सड़कों पर रोशनी होगी और वारदातों पर भी प्रतिबंध लगेगा। इसके अलावा पिछले साल जून माह में डीसी के कहने पर 75 लाइट लगाई गई थी। उसके बाद दिसंबर माह में 50 लाइट लगाई गई थी। उसके बाद सेक्टर में कोई लाइट नहीं लगाई गई थी। निगम के इस फैसले से सेक्टर के सभी निवासी खुश नजर आ रहे है।