फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर निफा व फूड सेवा क्लब ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य व सहायता सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर निफा व फूड सेवा क्लब ने जरूरतमंदों को बांटी खाद्य व सहायता सामग्री

पानीपत। निफा, फूड सेवा क्लब और शहीद भगत सिंह टीमों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिविल अस्पताल तथा रेलवे स्टेशन पर निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन एवं सर्दी से बचने के लिए कंबल आदि सहायता सामग्री प्रदान की गई। सेवा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अवनीत कौर मुख्य रूप से मौजूद रही और जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं सहायता सामग्री प्रदान करने में सहयोग दिया। मुख्य अतिथि का टीम निफा, फूड सेवा क्लब तथा शहीद भगत सिंह संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। निफा संस्था के प्रधान प्रवीण वर्मा, फूड सेवा क्लब के प्रधान अक्षय मिगलानी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महापौर अवनीत कौर ने कहा कि निफा, फूड सेवा क्लब व शहीद भगत सिंह संगठन ने जरूरतमंद परिवारों की सेवा करने का उन्हें सुअवसर प्रदान किया है। इन जरूरतमंद परिवारों में कोई अति निर्धन है तो कोई बेसहारा है, कोई विधवा है तो कोई विकलांग है, कोई विदुर है तो कोई असहाय है। हम सब इनकी सेवा करके इनका सहयोग करके इनके परिवारों की पीड़ाओं को कम कर सकते हैं। उक्त तीनों संस्थाओं द्वारा प्रत्येक रविवार सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगहों पर जरूरतमंदों को दी जा रही भोजन सामग्री व सहायता सामग्री उनका सराहनीय कदम है जो निस्वार्थ सेवा भाव से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सेवा के इस महान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उवर्शी, चेतना मक्कड़, पिंकी, मानव पाहवा, अभिषेक, अमित वर्मा, वंश कक्कड़, तान्या, राघव आदि समेत दर्जनों समाजसेवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें