फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

पानीपत। विकास नगर निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसकी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के शव को रविवार रात सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पंचनामा भरवा कर शव गृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह मृतका के परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की। साथ ही विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल मधुबन भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतका 23 वर्षीय सोनी पत्नी विकास के पिता प्रदीप ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 4 साल पहले की थी। शादी के बाद से दंपति के बीच मामूली कहासुनी जरूर थी। लेकिन जहर निगल लेने जैसी कोई बात नहीं थी। शादी के बाद से दंपति को 2 माह व साढ़े तीन साल के दो बेटे है। रविवार की शाम को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसके बाद उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें