फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, यूरोप व अमेरिका से लाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रोड़ धर्मशाला के पीछे के क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित देव टैक्स इंडिया में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल के दो टेंडरों को घटनास्थल पर आग काबू करने के लिए भेजा गया। आग काबू करने पहुंचे दमकल कर्मचारियों की सूचना के बाद एक के बाद एक दमकल का टेंडर आग को काबू करने के लिए भेजा गया। इधर, दमकल अधिकारियों ने फैक्टरी परिसर में भीषण आग लगने की जानकारी पानीपत प्रशासनिक अधिकारियों को दी। तहसीलदार जयभगवान वत्स, डीएसपी राजेश लोहान पुलिस बल को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि आग को भीषण रूप धारण करते देख दमकल ने पानीपत रिफाइनरी, एनएफएल प्लांट, थर्मल स्टेशन, करनाल व सोनीपत से दमकलों के टेंडरों को आग को काबू करने के लिए बुलाया। देर शाम को तेज आंधी आने के कारण प्रशासन को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
देव टैक्स इंडिया फैक्टरी के मालिक मुकेश सिंगला ने बताया कि मंगलवार दोपहर वो गोदाम के अंदर बैठे थे। करीब 2 बजे छत के रास्ते से टीन में से कुछ चिंगारी नीचे की ओर आई और पास में रखे एक बोरे में आग लग गई। उसको बुझाने के लिए उठा, इतने में ही आग बढ़ गई और पूरे गोदाम में फैल गई। आगजनी के समय गोदाम में चौकीदार और वो खुद थे। जिस कारण जान की हानि होने से बच गई। लेकिन गोदाम में लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये का माल था, जो जलकर राख हो गया। माल यूरोप व अमेरिका से मंगवाया गया था। पुलिस ने दमकल कर्मचारियों के साथ मिल कर घटनास्थल वाले क्षेत्र की फैक्टरियों में काम बंद करवा दिया और मजदूरों को बाहर निकलवाया। इन फैक्टरी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक आग काबू न हो जाए और प्रशासन आदेश न दे तब तक फैक्टरी में किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। फैक्टरी में लगी आग के कारण चारों ओर काला धुआं फैला हुआ था। धुएं के कारण जीटी रोड व एलिवेटेड हाईवे पर भी यातायात बाधित हो रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर इस क्षेत्र में जीटी रोड व एलिवेटेड हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि धुएं के कारण कोई अप्रिय घटना न हो। जबकि प्रशासन के आदेश पर इस क्षेत्र में सभी वाटर प्वाइंटों को खोल दिया गया, ताकि आग को काबू कर रही दमकल टेंडरों को पानी लेने में कोई परेशानी न हो। फन सिनेमा हॉल वाले मॉल के संचालकों को प्रशासन के आदेश के बिना मॉल बंद नहीं करने के आदेश दिए गए है, मॉल के अंदर कई वाटर प्वाइंट है और इन प्वाइंटों से दमकल के टेंडर बहुत ही आसानी से पानी भर सकते हैं।
विज्ञापन

दमकल व पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि घटना वाली फैक्टरी के परिसर में रग्ज से धागा तैयार किया जाता है। फैक्टरी के हर परिसर में आग लगी हुई है। इधर, दिन ढलता देख दमकल अधिकारियों ने घटना वाली फैक्टरी में आग को काबू करने के लिए योजना तैयार की और योजना के तहत फैक्टरी से लगते अन्य परिसरों के अंदर से दमकल की सहायता से आग को काबू करने का काम शुरू किया गया।
तहसीलदार जयभगवान ने बताया कि फैक्टरी परिसर में लगी आग को काबू करवाया जा रहा है। हर हालात से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। दमकल के अनेक टेंडर आग को काबू करने में जुटे हुए है। आग के भीषण रूप को देखते हुए घटनावाली फैक्टरी से लगते अन्य कारखानों को खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल थी, रिफाइनरी से मंगवानी पड़ी गाड़ियां
फैक्टरी के मालिक मुकेश सिंगला ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल थी। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आने में परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने मजबूरन रिफाइनरी से गाड़ियां मंगवाई। गाड़ियों को आने में काफी देरी हो रही थी। इसलिए 6 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया।

-घटनास्थल से लगती फैक्टरियों को खाली करवाया गया
-प्रशासन व पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात
फोटो 10 से 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें