पानीपत। चोर संगीत सिनेमा के नजदीक मोटर पंप के एक गोदाम का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना शहर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष निवासी मॉडल टाउन ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी हिंदुस्तान पंप के नाम से संगीत सिनेमा के पास माल गोदाम है। वह 18 नवंबर रात को आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। वह 20 नवंबर को सुबह दस बजे गोदाम पर पहुंचा तो उसको गोदाम के ताले टूटे मिले। यहां से करीब दो लाख रुपये के मोटर पंप सेट, बैटरी इंवर्टर व पैनल चोरी मिले। थाना शहर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।