फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कुराड़ स्थित कुटिया में शनिवार की रात को की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सनौली पुलिस जिला के गांव कुराड़ के मंदिर के पुजारी योगेश्वर दास बैरागी से मारपीट कर तीन मोबाइल फोन व डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर कई जगह छापेमारी भी की। विदित है कि योगेश्वर दास बैरागी ने बताया कि उसकी ब्रह्मारी महासिध कुटिया कुराड़ के खेतों में है। वह शनिवार की रात को कुटिया में सोया हुआ था। करीब दो बजे करीब तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वे कुटिया से डेढ़ लाख रुपये नकद व मोबाइल लूट ले गए। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि साधु की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर सोमवार को कई जगह छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें