पानीपत। पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसाइटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने आरोप लगाया कि हुडा अवैध रूप से बनाए गए बैंक्वेट हाल को सील न कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। वे इसके विरोध में हुडा कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अवैध बैंक्वेट हाल को स्वीकार कर रहा है और लोगों के जीवन के खतरे को भी मानता है और 18 अक्तूबर को उपायुक्त के आदेशों के बाद भी अवैध बैंक्वेट हाल को सील नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसके खिलाफ 23 नवंबर को हुडा कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस धरने में पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, पार्षद पति एवं कांग्रेस नेता बलजीत सिंह, सेक्टर-11-12 के प्रधान बलवान सिंह दहिया और उनकी सोसाइटी के सदस्य बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ढुलमुल नीतियों के चलते नगर की स्थिति काफी विस्फोटक हो गई है। जिसमें लोगों के सुरक्षा के मानकों को भी नजर अंदाज करके धड़ल्ले से अवैध निर्माणों का होना जारी है।