फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से होता है बच्चों का संपूर्ण विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिवसीय बैडमिंटन कोचिंग शिविर आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) टाउनशिप में एम्प्लॉइज क्लब में नौ दिनों तक चलने वाला बैडमिंटन कोचिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पांचवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इंडियन ऑयल इलाहाबाद टर्मिनल में कार्यरत राष्ट्रीय प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अभिन्न श्याम गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक शिविर के कोच नियुक्ति किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में पीआरपीसी के बीवी राम गोपाल ने खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर एचएल आर्य, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), एसके गोगोई, महाप्रबंधक-प्रभारी (मानव संसाधन),एपी शर्मा, महाप्रबंधक-प्रभारी (वित्त), जेएएन कोरेरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) व पीके गर्ग, महाप्रबंधक (परियोजना) मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें