फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों की गलतफहमी दूर कर कराया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना। इसराना विधानसभा निगरानी समिति के चेयरमैन धर्मपाल जागलान ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता दिखाए। नीचले स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाए। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जनसाधारण अपने आपको जनता के सेवक समझकर कार्य करे। नीचले स्तर पर समाधान न हो पाने पर जब कोई मामला सीएम विंडो स्तर तक पहुंचता है तो इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की नाकामी माना जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी सभी शिकायतों का समाधान नीचले स्तर पर ही करे। धर्मपाल जागलान बुधवार को एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत अध्यापिका मधुबाला ने अनुभव प्रमाण पत्र ईशू कराने के मामले में बीईओ कार्यालय पर अनसुनी करने के बारे में सीएम विंडों में दर्ज कराई गई शिकायत की जांच करने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ बीईओ कार्यलय पहुंचे थे। चेयरमैन धर्मपाल जागलान, शिक्षा विभाग के डीपीसी कुलदीप दहिया और एपीसी बिजेंद्र दलाल ने जांच के दौरान दोनों पक्षों को सुनकर मामले का समाधान कराया। जांच के दौरान बीईओ व शिकायतकर्ता के बीच पैदा हुई गलत फहमी को दूर कर दिया गया। अनुभव प्रमाण पत्र ईशु कराने के मामले में सभी जरूरी कागजात शिकायतकर्ता द्वारा बीईओ कार्यालय में जल्द जमा कराने पर सहमती हुई। बीईओ कार्यालय में सभी जरूरी कागजात जमा होने के बाद अनुभव प्रमाण पत्र इशु होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें