फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाधान शिविर में 284 में से 139 का मौके पर समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समाधान शिविर में वीरवार को 284 शिकायत पहुंची। इनमें से 139 का मौके पर ही निदान किया गया। बाकी शिकायतों के समाधान को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर उपमंडल में एसडीएम स्तर पर शिविर में समाधान होने वाली शिकायतें भी पहुंच रही हैं। समालखा व इसराना उपमंडल के अंतर्गत करीब एक दर्जन शिकायत जिला मुख्यालय पर पहुंची।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को सुबह 10 बजे समाधान शिविर शुरू किया। इससे पहले सीटीएम टीनू पोशवाल ने अधिकारियों ने पिछली शिकायतों का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को समाधान में तेजी लाने के आदेश दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने साफ कहा कि विभागों के अधिकारी लेटलतीफी का शिकार हैं। उनके साथ सकती से निपटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों की जनता समाधान शिविर में देरी से पहुंचने की सूचना भी मुख्यालय को दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता उपमंडल स्तर पर समस्या ले जाने के बजाय जिला मुख्यालय पर पहुंचते हैं। जबकि उपमंडल स्तर पर भी जनता समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को उपमंडल स्तर पर अपनी शिकायतों को दर्ज करानी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता समाधान शिविर की अपनी गरिमा है। इसको बरकरार रखना है व जनता की समस्याओं का पर प्राथमिकता के साथ निदान करना है। जनता के सहयोग से समाधान शिविर के माध्यम छह हजार के करीब छायादार व फलदार पौधे बांटे गए हैं। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सीटीएम टीनू पोसवाल, संयुक्त निगम आयुक्त मनी त्यागी व जिला परिषद के सीईओ गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स


बिजली बिल, बीपीएल कार्ड की रही शिकायत
रामनिवास ने घरेलू बिजली बिल को किस्तों में अदा करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को इसके निर्देश दिए। सविनल ने बताया कि उनका बीपीएल का राशन कार्ड चालू किया जाएं। इसके चलते विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देने की बात कही। कृष्णलाल वासी नैन ने बताया कि ड्यूटी पर जाते समय एक व्यक्ति ने उससे बदसलूकी की व जान से मारने की धमकी दी। कलीराम वासी राजाखेड़ी ने बताया कि उसके मकान की हालत खस्ता है। उसकी बीपीएल की योजना के अंतर्गत सहायता की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें