मतलौडा। इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरीज) का पदभार अरविंद कुमार ने ग्रहण किया है। वे इससे पहले चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह भारत सरकार का एक उद्यम और इंडियन ऑयल का हिस्सा है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सीपीसीएल और मनाली रिफाइनरी के कायाकल्प के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 में उच्चतम उत्पादन तक पहुंचाया है। इसके साथ सीपीसीएल को इसरोसेन और जेपी-7 जैसे राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण ईंधन का उत्पादन करने में सक्षम बनाया, जो इसरो और डीआरडीओ के लिए अहम है। सीपीसीएल में प्रबंध निदेशक बनने से पहले अरविंद कुमार इंडियन ऑयल के रिफाइनरीज मुख्यालय में कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) और 2020-21 में मथुरा रिफाइनरी में कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख थे।