फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, लोगों को सरल तरीके से जोड़ने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आधार कार्ड को लेकर उपायुक्त कार्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की। बैठक को एडीजी अमित सिंह, डीडी आशुतोष कौशिक और एसएसए परमदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

डीआईओ मुकेश चावला ने कहा कि आधार कार्ड वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। आधार कार्ड पारदर्शिता और सुशासन स्थापित करने में भी अहम भूमिका अदा करता है। जिला में 5 और 15 वर्ष की आयु के उन बच्चों के दोबारा आधारकार्ड बनाए जाएंगे जिनके पहले आधार कार्ड बनाए गए थे ताकि शारीरिक बदलाव के कारण नई बायोमेट्रिक सूचना दर्ज की जा सके। इसलिए शिक्षा विभाग और हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों की युएआईडी को अपडेट करने के लिए ही यह कार्य आरंभ किया गया है। यदि ग्रामीण क्षेत्र में अथवा शहरी क्षेत्र में किसी परिवार के पास पते का कोई प्रमाण पत्र नहीं है तो उसे क्रमश गांव का सरपंच अथवा शहर का एमसी प्रमाण पत्र देगा जिसके आधार पर वंचित रहे सभी बच्चों और बड़ो का आधार कार्ड बनाया जा सकेगा। जन्मतिथि प्रमाणित करने का अधिकार केवल राजपत्रित अधिकारियों को ही है। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का जन्म के समय अथवा एक साल की आयु में आधार कार्ड बन जाता है उस बच्चे को पांच साल की आयु पर तथा 15 साल की आयु पर दोबारा बायोमेट्रिक डाटा तैयार करने के लिए अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। उन्होंने डीईओ और डीपीओ को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपने-अपने कार्यालयों के अधिक से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें