फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने पांच आरोपियों को किया भगौड़ा घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने पांच आरोपियों को किया भगौड़ा घोषित
विज्ञापन

पानीपत। जेएमआईसी प्रथम श्रेणी विक्रांत की अदालत ने चार अलग अलग केसों की सुनवाई करते हुये एन-एक्ट, 366 के आरोपी जोनी गर्ग निवासी पानीपत को, एन-एक्ट, 2391 के आरोपी अंश निवासी केरल को, एन एक्ट, 903 के आरोपी विजेंद्र कुमार निवासी पानीपत को और महेश पाटिल निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश, जो कि एन-एक्ट, 903 का आरोपी है, को भगौड़ा घोषित करते हुये आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिटी पुलिस को आदेश दिया है। वहीं जेएमआईसी विक्रांत की कोर्ट के रीडर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने एन एक्ट के सभी भगौड़े आरोपी
विज्ञापन

के खिलाफ आईपीसी की धारा 174-ए के तहत केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर, जेएमआईसी मनीष नागर की अदालत ने थाना सिटी में सन् 2016 में दर्ज केस नंबर 129 के आरोपित पराग खुराग पुत्र राजेश खुराना निवासी देवपुरी रोड, सनौली रोड, पानीपत को भगौड़ा घोषित कर थाना सिटी पुलिस को भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी अदालत में पेश होने के आदेश दिये है। वहीं कोर्ट के रीडर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी पराग के खिलाफ आईपीसी की धारा 174-ए के तहत केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें