फोटो संख्या-09
पांच गांवों के बच्चों ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
सनौली। गांव सनौली खुर्द में स्थित धर्मशाला में गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल निंबरी की ओर से पांच गांवों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आए गांव सनौली खुर्द, झांबा, रिशपुर, जलालपुर, तामसाबाद पांच गांवों के छात्रों ने प्रतिभाएं दिखाई ।
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश गुप्ता, पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा, प्राचार्य ऋतु सिंह राठोर ने सबसे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति गीत, सामाजिक बुराईयों पर नाटक, देश भक्ति गीतो पर डांस, चुटकले, सांग, कविता, आदि प्रस्तृत कर सब का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता ने सबसे पहले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रेष्ठ रहे बच्चों को शिल्ड व प्रमाण-पत्र देकर सममानित किया। इस अवसर ज्योति, अन्नू, मानवी, रेनू सिंह, नेहा, नीलम, रेखा, कोमल, दया, सीमा, कविता, किरण, रीतू आदि मौजूद रहे।