फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से बंद पडी बिजली सप्लाई व जल घर के पानी सप्लाई की शिकायत डीसी को देने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे से बंद बिजली सप्लाई, पानी सप्लाई बाधित, डीसी को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

सनौली। सनौली ब्लॉक के गांव कुराड़ में एक व्याक्ति द्वारा फिरनी की गली के साथ मकान के आगे रेंप बना कर साथ लगे दो बिजली ट्रांसफार्मर के तार काटे और जल घर की पाइप लाइन भी बंद करने की शिकायत ग्रामीणों ने डीसी पानीपत को दी। डीसी ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग व जल विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया है। 24 घंटे बाद भी गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर के तार काटने व जल घर के पानी सप्लाई बंद करने के बाद समस्या बिजली निगम के एसडीओ व सनौली थाना पुलिस द्वारा हल ना करने से नाराज ग्रामीण डीसी सुमेधा कटारिया के पास पहुंचे और लिखित शिकायत देकर समस्या हल करने की मांग की ।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को गांव कुराड़ में राजकीय स्कूल व जल घर से लगते गांव के ही योगेश ने फिरनी से लगते गली के साथ मकान बना रेंप उतार दिए और फिरनी गली के नाला बंद कर उसके पास लगे एक जल घर के बिजली ट्रांसफार्मर और दूसरे गांव में सप्लाई हो रहे बिजली के ट्रांसफार्मर के तार काट दी थी। जब आसपास के घरों से लोग उसे तार काटने से रोकने लगे मगर वह नहीं माना इस पर ग्रामीणों ने पंचायत सरपंच प्र तिनिधि अजमेर को मौके पर बुलाया। जब अजमेर भी उसे तार काटने से मना करने लगा तो उसने कहा कि जिस जमीन में ये बिजली ट्रांसफार्मर लगे हैं उनकी निशानदेही कराने में जमीन निकली है, इसे वो हटाएगा और सरपंच की भी एक ही सुनी। इस पर सरपंच पूनम, अजमेर व ग्रामीण शीशपाल, प्रवीन, मोनू, बलिन्द्र, सोनू, पंकज, रविन्द्र, तारा आदि ने बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में पहुंच कर इसकी शिकायत पंचायत अधिकारी एसईपीओ विकास बांगड को दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें