ठेकेदार का हत्यारोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
पानीपत। समालखा बस स्टैंड से सीआईए-टू ने ठेकेदार संतोष के एक और हत्यारोपी सतेंद्र उर्फ काला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर दबिश देकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि बीती 6 दिसंबर को गांव महराणा निवासी ठेकेदार संतोष पुत्र अगनु का कई बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ लूट कर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। इसी केस में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सतेंद्र उर्फ काला के खिलाफ लूट, डकैती सहित 8 अपराधिक मुकदमे दर्ज है।