फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन वार्डों में पहले ही हो चुके थे विकास कार्य, अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर दोबारा कर दिए थे टेंडर तैयार, रिपोर्ट सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11 व 12
विज्ञापन


जिन वार्डों में पहले ही हो चुके थे विकास कार्य, अधिकारियों ने दोबारा कर दिए थे टेंडर तैयार
रिपोर्ट सीएम की टेबल पर, निवर्तमान पार्षद दुष्यंत भट्ट व लोकेश नागरू ने पूरी रिपोर्ट सीएम की टेबल पर रखी
संदीप भौरिया
पानीपत। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से राजनेताओं के साथ मिलीभगत के खुले खेल में पहले हो चुके विकास कार्यों के नाम पर भी सेंक्शन लेने का मामला सीएम की टेबल पर पहुंच गया है। वार्ड 9 में इंटरलॉकिंग टाइल और पाइप बिछाने के जिस कार्य की सेंक्शन 24 अगस्त को 23.50 करोड़ के 22 कार्यों में ली गई है। इनमें से ये काम पहले ही हो चुकी है। उन्हीं कार्यों की निगम चार एजेंसी को पहले ही करीब दो करोड़ की रकम अदा कर चुका है। इस बात का खुलासा निवर्तमान पार्षद दुष्यंत भट्ट की शिकायत में हुआ है।
भट्ट ने रविवार को सहयोगी पार्षद लोकेश नागरू के साथ मिलकर सीएम को इस भ्रष्टाचार से अवगत कराया था। सीएम को दी शिकायत में भट्ट ने आरोप लगाया कि निगम द्वारा वार्ड 9 के अंतर्गत आने वाले खैल बाजार, गुड़मंडी, अमर भवन चौक, एडीजे रोड व बाल्मीकि बस्ती में पाइप बिछाने व इंटरलॉकिंग 60 एमएम बिछाने के नाम पर होने वाले विकास कार्यों को कराने के लिए 1.73 लाख की अप्रूवल निगम ने मुख्यालय से हासिल कर ली थी, जबकि निगम के ही रिकार्ड के अनुसार इन सभी कार्यों को पूरा किया जा चुका है और जेई मंजीत राठी की मेजरमेंट बुक के अनुसार इन सभी विकास कार्यों की एवज में निगम करीब दो करोड़ की पेमेंट रिलीज कर चुका था।
विज्ञापन


अपना पार्क व नारायण सिंह पार्क के विकास कार्य में भी बड़ी प्लानिंग
फ्रेंड कॉलोनी स्थित अपना पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 24 अगस्त को 1 करोड़ 7 लाख के विकास कार्यों की अप्रुवल ली गई थी। जबकि इसी काम का 14 सितंबर को इसी काम का टेंडर 20 लाख 30 हजार का टेंडर निकाला गया। इसी काम का वर्क आर्डर भी अलॉट कर दिया गया है। ऐसे में नगर निगम अधिकारियों ने एक ही काम के दो टेंडर निकाले गए।

सेक्टर-11 के पार्क में भी हुआ बड़ा खेल
नगर निगम अधिकारियों ने सेक्टर-11 स्थित मित्तल मेगा मॉल के सामने स्थित पार्क व छोटूराम पार्क के लिए तीन करोड़ 27 लाख रुपये विकास कार्य के नाम पर सेंक्शन कर दिए गए। इन पार्कों में पहले ही 2.28 लाख का काम पहले ही चल रहा है। आरोप है कि जन प्रतिनिधियों व नगर निगम अधिकारियों ने एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए सिंगल बिड पर ही टेंडर दे दिए थे।

सीएम के सामने पूरी रिपोर्ट कर दी पेश
जिन जगह के विकास कार्य हो चुके हैं। सरकार ने उनकी पेमेंट भी कर दी। उनके दोबारा टेंडर कर दिए गए। जिन पार्कों में पहले ही विकास कार्य चल रहे थे। उनके दोबारा टेंडर निकाल दिए गए। नारायण पार्क में मरम्मत के लिए 98.94 लाख के विकास कार्यों की अप्रूवल ली गई थी। इसमें 12 लाख रुपये से अधिक के काम नहीं होने हैं। सरकार शहर में विकास कार्यों के लिए धनवर्षा कर रही है, लेकिन ये पैसा अधिकतर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन

-दुष्यंत भट्ट, मामले के शिकायतकर्ता व भाजपा नेता

रिपोर्ट सौंपने के लिए 28 अक्तूबर तक का दिया समय : सेठ
एक साल के विकास कार्यों के इस्टीमेट की रिपोर्ट देने के लिए निगम अधिकारियों को दो बार समय दिया जा चुका है। लेकिन दोनों बार रिपोर्ट नहीं दी। अब उनको रिपोर्ट तो देनी पड़ेगी। सीएम की भी इस पर नजर है। अब उनको रिपोर्ट देने के लिए 28 अक्तूबर तक का समय दिया है।
-विशाल सेठ, तकनीकी सलाहकार हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें